एमजी रोड स्थित एक निर्माणधिन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित एक निर्माणधिन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी

दरसअल इन्दौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित शैलेन्द्र जैन बिल्डर द्वारा एक मकान का निर्माण किया जा रहा था जिसमे करीब 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे उसी समय मकान की पुरानी दीवाल गिर जाने से एक 17 वर्षीय मजदूर पंकज उर्फ पिंटू की दबने से मौत हो गई बताया जा रहा बिल्डर्स द्वारा मजदूरों के लिए सुरक्षा के कोई पुख्ता इनतेजाम भी नही किये गए थे जिससे इस तरह के हादसे होना स्वभाविक है वही तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवा दिया और जांच शुरी कर दी

Exit mobile version