शहर अनलाॅक होते ही इंदौर के पूर्वी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं सबसे अधिक बढ़ी है। इसके साथ ही चेन स्नेचिंग की वारदात भी सामने आई है। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी मैं चेन स्नैचिंग को लेकर लेकर सख्त हिदायत दी हैं एसपी द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार थाना क्षेत्र में वारदात वाले स्थानों को चिन्हित किया गया हे। और वहां पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी
लम्बे लाॅक डाउन के बाद शहर अब धीरे धीरे अनलाॅक किया जा रहा है। हालांकि पिछले साल के अनुभव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अपराध बढ़ने का अदंेशा था। जिसको लेकर अधिकारियों ने अधिनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए थे। हालांकि अनलाक होते ही वारदातें बढ़ी। इसमें सबसे ज्यादा चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के निर्देश अनुसार थाना क्षेत्र में वारदात वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है। जहां पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। पिछले कुछ दिनों से इंदौर के पूर्वी थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं और इसको लेकर पुलिस ने एक आरोपी को चिन्हित भी किया है
एसपी के अनुसार इंदौर के पूर्वी थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
