मध्यप्रदेश में लव जिहाद के मामले बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला आगर-मालवा से आया है। तीन साल पहले मुस्लिम युवक ने प्रेम-प्रसंग में फंसाकर हिंदू लड़की से शादी कर ली थी। इसी साल फरवरी में उस्से जबरदस्ती निकाह किया और उसका नाम बदलकर आलिया बी रख दिया। इसके बाद युवक और उसके परिवार वाले महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। जब वह नहीं मानी तो उसे बुरी तरह पीटा गया। अब महिला ने हिंदू संगठन की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
सुसनेर थाने में शिकायत कराने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से शाजापुर की रहने वाली है। काॅलेज की पढ़ाई के दौरान उसका दोस्ती इरफान से हुई थी। इरफ़ान ने रोहन बन उस्से नजदीकियां बढ़ाई। तीन साल पहले युवती ने घर से भागकर उस्से शादी कर ली और दोनों साथ में रहने लगे। घर से भागने के दौरान युवती के पास दो लाख रुपये भी थे, जो इरफान ने अपने पास रख लिए थे।
इसके बाद इस साल फरवरी में इरफान ने धर्म अपनाने के लिए महिला से जबरदस्ती निकाह कबूल करवाया और उसका नाम आलिया बी रख दिया। फिर मार्च में दोनों सुसनेर आकर इरफान के परिवार के साथ रहने लगे। यहां इरफान का परिवार उसपर जबरन अपना धर्म और रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
महिला ने बताया कि इरफान ने उसको इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। वह अब सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही है। गंभीर चोट आने के दौरान इरफान ने उसे किसी से मिलने भी नहीं दिया। एक दिन मौका पाकर वह अपने मां-बाप के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला के परिजनों ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ मिलकर
