आजादी के पर्व पर साहस और जज्बे को सलाम : होटल सम्राट में लगी आग में अपनी जान पर खेलकर 23 लोगों को बचाने वाले चार पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षक पदक से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
- 7 मार्च 2019 को तुकोगंज थाने के पास स्थित होटल सम्राट में लग गई थी आग - थाना प्रभारी तहजीब काजी, प्रधान आरक्षक लोकेश गाथे, आरक्षक संजीव धाकड़ और आरक्षक राहुल जाट का होगा सम्मान खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
– 7 मार्च 2019 को तुकोगंज थाने के पास स्थित होटल सम्राट में लग गई थी आग
– थाना प्रभारी तहजीब काजी, प्रधान आरक्षक लोकेश गाथे, आरक्षक संजीव धाकड़ और आरक्षक राहुल जाट का होगा सम्मान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 7 मार्च 2019 को एमजी रोड स्थित होटल सम्राट में लगी आग में अपनी जान की परवाह किए बगैर 23 लोगों को बचाने वाले चार पुलिसकर्मियों थाना प्रभारी तहजीब काजी, प्रधान आरक्षक लोकेश गाथे, आरक्षक संजीव धाकड़ और आरक्षक राहुल जाट को जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवास के अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।
ऐसा था घटनाक्रम…
कंट्रोल रूम के वायरलेस सेट पर 7 मार्च 2019 की शाम एमजी रोड स्थित होटल सम्राट में आग लगने की सूचना आती है। सूचना मिलते ही तुकोगंज थाने के राहुल जाट और संजीव धाकड़ तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों ने होटल में लगी आग और उसमें घिरे कुछ लोगों को देखने के बाद थाना प्रभारी तहजीब काजी को सूचना दी। इस पर तहजीब काजी प्रधान आरक्षक लोकेश गाथे को लेकर तुरंत होटल पहुंच गए। होटल के अंदर से लोगों के चिल्लाने और बचाने की आवाजे आ रही थी।
तुरंत चढ़ाव का इंतजाम किया गया और थाना प्रभारी और अन्य जवान उसके सहारे होटल की दूसरी मंजिल तक पहुंच गए। होटल के अंदर प्रवेश करने के लिए तहजीब काजी ने अपने हाथ से खिड़की के कांच तोड़ दिए और अंद प्रवेश किया। होटल के अंतर हर तरफ धुंआ भरा हुआ था। होटल में प्रवेश करने के बाद पुलिसकर्मियों ने रूमाल को अपने मुंह पर बांध लिया और होटल की खिड़कियों पर लगे कांच को फोड़ दिया जिससे अंदर भरा धुंआ बाहर निकला और अंदर कुछ-कुछ दिखाई देने लगा।
इस दौरान दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने का काम प्रारंभ हो गया था। पुलिसकर्मियों ने एक-एक कमरे को चेक किया और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव कार्य के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी मां होटल की चौथी मंजिल पर फंसी है। पुलिसकर्मी तुरंत चौथी मंजिल पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि धुंए के चलते बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थी। इस पर थाना प्रभारी ने महिला को चादर में लपेटा और साथी पुलिसकर्मियों की मदद से होटल से बाहर निकाला।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले


