हीरा नगर थाना पुलिस ने लूट करने वाले तीनों बदमाशो को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हीरा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कीम नम्बर 136 में रहने वाली शीला बोरिया के घर में हथियार बंद बदमाश लूट की नियत से घुसे।  और महिला पर हमला कर दिया। हालांकि महिला के शोर मचाने पर पति राजेश बोरिया मौके पर पहंुचे, तो पकडे जाने के डर से तीनों बदमाश घर से कूदकर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर हीरा नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के चारों तरफ के सी.सी.टी.वी फुटेज भी खंगाले।  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकडा, जिनसे पूछताछ करने पर लूट की नियत से महिला के घर में घुसने की बात कबूली। पकड़ाए तीनों आरोपी नाबालिग हे पूर्व में भी नाबालिकों द्वारा छोटे-मोटे अपराध किए है।

Exit mobile version