युवक द्वारा नाम बदल कर युवती से दोस्ती की और युवती को धमकाकर तीन साल तक शोषण करता रहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया थाना क्षेत्र में लव जिहाद के चलते एक युवती को धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एएएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर पहले तो युवती से दोस्ती कि फिर युवती का तीन साल तक शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दरअसल कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई, कि खजराना क्षेत्र में रहने वाले विशेष समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू बताकर पहले उसके साथ दोस्ती की और फिर चाकू की नोक पर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले तीन साल से युवक पीड़िता का शोषण कर रहा था। आरोपी युवक ने अपना नाम कबीर वर्मा बताया, बल्कि उसका नाम फैजान खान है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

Exit mobile version