हीरानगर थाना  क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या के कारणो का खुलासा नहीं हो सका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुरुवार रात हीरानगर थाना  क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । फिलहाल आत्महत्या के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है । मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया । 

घटना हीरानगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर की है । यहाँ रहने वाली 23 वर्षीय काजल पिता विनोद कोटवार ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जिस समय काजल ने फांसी लगाई वह घर पर अकेली थी । फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ़ नहीं हो सकी है । 

Exit mobile version