इन्दौर में गर्भवती हिलाओ के कोवेक्सीन टीकाकरण की शुरवात शुक्रवार से हुई जहा रिमझिम बारिश के बीच शहर के चिन्हित टीकाकरण केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की भीड़ देखी गई।
इंदौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस ए टी आने शुक्रवार को बताया कि इंदौर में 23 जुलाई शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन बुकिंग से कोरोना से बचाव के टीकाकरण की शुरवात हो चुकी है। डॉ सेतिया ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भी गर्भवती माताओं की जाँच के साथ-साथ उन्हें कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। यदि गर्भवती स्त्री कोविड संक्रमित हो चुकी है, तो उसे प्रसव के बाद ही तुरंत टीका लगाया जाएगा, किसी महिला को यदि एलर्जी या अन्य कोई जोखिम के लक्षण हैं, तो ऐसी स्थिति में टीका नहीं लगाया जाए।
टीका लगने के बाद ‘सुमन हेल्प डेस्क’ के माध्यम से 20 दिन तकहिलाओ का फालोअप किया जाएगा, तथा कोविड-19 टीकाकरण की एंट्री एम.सी.पी. कार्ड पर की जाएगी। गर्भवती माता को टीका लगने के बाद 20 दिन के भीतर कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत 1075 या 104 पर कॉल किया जा सकता है।
