स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम ने एक बार फिर अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में कोरोना संक्रमण ने स्वच्छता सर्वेक्षण को प्रभावित किया था…कोरोना की दूसरी लहर से पहले स्वच्छता से जुड़े अन्य सर्वे तो हो गए थे… लेकिन वाटर प्लस का सर्वेक्षण अभी भी बाकी है… हालांकि अब सेंट्रल मिनिस्ट्री की तरफ से यह संकेत मिले हैं कि जल्द ही वॉटर प्लस का सर्वे किया जाएगा… जिसको लेकर नगर निगम ने एक बार फिर अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है ।

इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में चार बार सिरमौर बन चुका है …अब बारी है स्वच्छता का पंच लगाने की…वैसे स्वच्छता संबंधी सभी कार्यों को लेकर सेंट्रल मिनिस्ट्री की टीम ने कोरोना की दूसरी लहर से पहले सर्वे का काम शुरू भी कर दिया था …लेकिन जैसे ही कोरोना मामले बढ़े उसके बाद यह सर्वेक्षण पूरा नहीं हो पाया… खास तौर पर वाटर प्लस का सर्वे अब तक नहीं हो पाया है …जबकि नगर निगम ने सबसे ज्यादा मेहनत वॉटर प्लस की दावेदारी के क्षेत्र में ही की है …जिसके लिए नगर निगम ने नदियों के शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत अच्छी खासी मशक्कत भी की है ..अब सेंट्रल मिनिस्ट्री की तरफ से यह संकेत मिले है कि जल्द ही वाटर प्लस के सर्वे को लेकर टीम इंदौर आकर दस्तक दे सकती है …जिसको लेकर नगर निगम ने एक बार फिर नदियों के शुद्धिकरण अभियान से जुड़े सभी कार्यों पर फोकस करना शुरू कर दिया है ।

Exit mobile version