इन्दौर में कोरोना माहमारी में सबसे अधिक आवश्यकता पड़ी तो इसी कारण से अब कई स्थानों पर हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं इसी कड़ी में विधानसभा दो में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा हॉस्पिटल का भूमि पूजन कर मीडिया से चर्चा कर काग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह को नकारत्मक विचार वाला कहा है
इन्दौर के विधानसभा 2 के नंदा नगर में ईएसआईसी मॉडल के तहत 500 बेड के हॉस्पिटल की भूमि पूजन करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधा आम आदमी को मिल सके इसके लिए सरकारी और सस्ते हॉस्पिटलों की आवश्यकता है क्योंकि आम आदमी महंगा इलाज नहीं करवा पाते इसके लिए यह हॉस्पिटल की नींव रखी जा रही है और इस हॉस्पिटल की बिल्डिंग के ठेकेदार तो विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि इसे मजबूती प्रदान करें क्योंकि इसमें कोई भी राजनीतिक कमीशन नहीं है दिग्विजय सिंह द्वारा हिंदू संगठन और आरएसएस प्रमुख पर उठाए सवाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय नेआर एस एस प्रमुख मोहन भागवत हमेशा वासुदेव कुटुंबाम बात कहते है और दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं
