सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हीरा नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू की।
दरअसल हीरानगर थाने पर आकर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि कोमल उर्फ सोनू जैन निवासी जगजीवन राम नगर से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी जिसके बाद उनका मिलना जुलना हुआ। युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब युवक से शादी करने की बात कही तो युवक द्वारा मना कर दिया गया, जिसके बाद महिला ने थाने पर न्याय की गुहार लगाई।
