सेंट्रल जेल से 15 अगस्त को कुल 28 केदी होंगे रिहा उनमें महिला केदी भी है शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
सेंट्रल जेल से 15 अगस्त को कुल 28 केदी होंगे रिहा उनमें महिला केदी भी है शामिल

मध्य प्रदेश की जेलों से हर साल की तरह इस साल भी आज़ादी की वर्षगांठ 15 अगस्त के मोके पर कैदियों को रिहाई दी जाएगी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपने बयान बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों की सजा माफ़ करते हुए मध्यप्रदेश में 339 कैदियों को रिहा किया जाएगा जिसमे इंदौर के 28 सजायाफ्ता कैदी भी शामिल है।

दरअसल देश की आज़ादी की वर्षगांठ के मौके 15 अगस्त पर प्रदेश की जेलों से 339 कैदियों को जेल से आज़ादी मिलेगी जो कैदी 14 से 20 साल की सजा काट चुके है ऐसे कैदियों में पांच महिला कैदी भी शामिल है जहां इंदौर सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि इंदौर की सेंट्रल जेल से 28 कैदी रिहा किए जाएंगे उसमें दो महिला केदी भी शामिल है ।साथ ही इनमें से दो कैदियों को रिहाई के साथ ही इन्दौर सेंट्रल जेल के पेट्रोल पंप पर रोजगार दिया जाएगा । साथ ही जेल प्रशासन ने कैदियों से अपील की है कि वह रिहा होने के बाद दोबारा अपराध की दुनिया न जाएं सभी समाज की भलाई के लिए कार्य करे.. .

Exit mobile version