जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती दी एसिड फेंकने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक आरोपी के द्वारा इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्रा को धमकी देने का मामला सामने आया है आरोपी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका था जिसके बाद जेल से छूट कर फिर से वह छात्रा को डराने और धमकाने लगा इस दौरान आरोपी ने छात्रा को धमका कर उससे 25 हज़ार भी ऐंठ लिए छात्रा ने जब पूरी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने इंदौर के जुनी इंदौर थाने पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है शहर में इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करने का यह दूसरा मामला है

दरअसल जूनी इंदौर थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले 15 वर्षीय छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक आरोपी के द्वारा छात्रा को उसके इंस्टाग्राम आईडी पर धमकाया जा रहा है साथ ही छात्रा के ऊपर एसिड फेंकने की बात भी आरोपी के द्वारा कही जा रही है जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में जेल में रह चुका है इसके बाद आरोपी ने जेल से छूट कर छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज करना शुरू कर दिए आरोपी ने छात्रा को यह भी धमकाया कि उसकी जमानत में 25 हज़ार का खर्च आया है इस तरह से आरोपी ने छात्रा को डरा धमका कर 25 हज़ार भी ऐंठ लिए, आरोपी का मन 25 हज़ार से भी नहीं भरा और वह छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर और धमकाने लगा साथ ही छात्रा के ऊपर आरोपी ने एसिड फेंकने की धमकी भी दे डाली जिसके बाद छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

Exit mobile version