सांसद शंकर लालवानी ने आईजी से की मुलाकात, इंदौर की कानून व्यवस्था पर जताई नाराजगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर इंदौर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपनी नाराजगी जताई।

इंदौर में पिछले कुछ दिनों में अपराध बढ़े हैं और रविवार को रामचंद्र नगर चौराहे पर जिस तरीके से नशेड़ियों ने उत्पात मचाया और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई उसके बाद शहर में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।

सांसद लालवानी ने आईजी से मुलाकात कर स्पष्ट शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर एक जागृति सामाजिक चेतना वाला शांतिप्रिय शहर है और पुलिस को गुंडों के ख़िलाफ एक बड़ा अभियान चलाना चाहिए और बड़े अधिकारियों को भी सड़क पर उतर कर कानून-व्यवस्था संभालनी चाहिए।

वहीं सांसद से मुलाकात के बाद आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने सभी अधिकारियों की बैठक बुलाने की बात कही है।

- Advertisement -
Exit mobile version