महंगाई के विरोध में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस महंगाई को लेकर कांग्रेस ने जारी किया डाक टिकट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ट्रोल डीजल और गैस के दामों की बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर दो डाक टिकट जारी किए। कांग्रेस ने गैस के बड़े दामों को लेकर गैस की टंकी बना हुआ डाक टिकट भी जारी किया । कांग्रेस का कहना है बीजेपी सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उसी के विरोध में हम डाक टिकट जारी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इस डाक टिकट को हम जनता के बीच ले जाएंगे और सभी लोगों को बाटेंगे जिससे कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नाकामी जनता के बीच आएगी।

गौरतलब है कि माय स्टेम योजना के अंतर्गत विचारों की अभिव्यक्ति होती है। इसी को लेकर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में डाक टिकट जारी किए है। कांग्रेस इन टिकिटों के माध्यम से सरकार की नाकामी को जनता के बीच लाना चाहती है

Exit mobile version