श्रमआयुक्त कार्यालय पर वरिष्ठ सहायक निरीक्षक को 10 हज़ार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के जेल रोड स्थित श्रम आयुक्त कार्यालय पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक निरीक्षक को 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है दरअसल तिलक नगर सहकारी संस्था के अध्यक्ष दिलीप बोरसी कि एक शिकायत का निराकरण करने को लेकर सहकारी संस्था के वरिष्ठ सहायक निरीक्षक प्रमोद चौहान ने 15 हज़ार की रिश्वत की मांग की थी इसके पहले वहां फोन पर चर्चा कर 5 हज़ार रिश्वत ले चुके थे और आज उन्होंने कार्यालय पर फरियादी दिलीप बोरासी को बुलाकर 10 हज़ार लेने की बात कही थी इस पर लोकायुक्त ने टीम गठित कर मौके पर पहुंची और जैसे ही फरियादी ने प्रमोद तोमर को 10 हज़ार दिए टीम ने मौके पर दबिश देकर रंगे हाथों ने गिरफ्तार कर लिया लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Exit mobile version