इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे आरोपियों से थाना क्षेत्र में ही चोरी हुए तीन वाहन बरामद किए हैं।
इन्दौर अनलॉक होते ही चोरी की लगातार घटनाये सामने आ रही है ताजा मामला परदेशीपुरा थाना छेत्र का है जहाँ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की mr-4 ब्रिज के नीचे कुछ संदिग्ध युवक कम दामों में बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार किया वही गाड़ी के कागजात पूछने पर आनाकानी करने लगे वही गाड़ियों के चेचिस नंबर के पर आधार पर जब जांच की गई तो दोनों वाहन चोरी के निकले पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपना शौक पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे वहीं इनकी निशानदेही पर एक वाहन और भी बरामद किया है बरहाल आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है फिलहाल आरोपियों पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।
