नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने वाले चार तस्कर गिरफ्तार:आरोपियों के कब्जे से कुल 1185 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच व एमआईजी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवेध रूप से अल्प्राजोलम की गोलियां सप्लाई करने वाले चार आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही पकड़े गए चार आरोपीयो से 1185 से अधिक अल्फाज़ोलं गोलियां जब्त की है।

दअरसल इंदौर क्राइम ब्रांच व एमआईजी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमआईजी थाना श्रेत्र में कुछ लोगो का अवैध रूप से नशे की अल्फाज़ोलं की टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे है जिस पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमआईजी पुलिस के साथ मिल कर घेरा बंदी कर चार आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पकड़े गए आरोपीयो की तलाशी लेने पर आरोपीयो के पास से अवैध अल्फाज़ोलंम की 1185 टेबलेट मिली वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम सरजील अंसारी , शहनवाज अली , इमरान शफीक व शाहरुख खान होना बताया जो कि सभी आरोपी इंदौर के रहने वाले है जिनका आपराधिक रिकार्ड कई थांनो में दर्ज है बहरहाल पुलिस अब चारो आरोपीयो से अवैध अल्फाज़ोलंम टेबलेट के बारे में पूछताछ कर रही है कि यह अवैध टेबलेट कहा से और किसको देने आए थे।

Exit mobile version