इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है… पीड़ित महिला की शिकायत पर देवास निवासी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।
इंदौर की हीरा नगर थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर देवास निवासी प्रेम नारायण के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है… महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि विवाह के बाद उसका पति से तलाक हो गया था… जिसके बाद उसका संपर्क प्रेम नारायण से हुआ …प्रेम नारायण ने शादी का झांसा देकर कई बार महिला के साथ बलात्कार किया …आखिर में जब प्रेम नारायण शादी के वादे से मुकर गया तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है ।
