मुख्यमंत्री ने कलेक्टर,डीआईजी और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर एयरपोर्ट पर कलेक्टर,डीआईजी और भाजपा पदाधिकारियों की मुलाकात के बाद सभी अधिकारियों की अहम बैठक हुई।
,डीआईजी दफ्तर में कलेक्टर,निगमायुक्त,डीआईजी और भाजपा नगर अध्यक्ष की लंबी बैठक चली।

दरअसल,एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं,शहर में चल रही अतिक्रमण हटाने की मुहिम में हो रहे विवाद और आगामी त्यौहार के मद्देनजर भी मुख्यमंत्री ने अहम निर्देश दिए है।जिन्हें लेकर सभी अधिकारी और संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में खासतौर पर मंगलवार को राजबाड़ा पर दुकान हटाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कमाल खान के बेटे के साथ हुए विवाद को लेकर भी बात की गई है। क्योंकि भाजपा नेता ने कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को खुले तौर पर धमकी दी थी। साथ ही जमकर विवाद किया था। हालाकि, दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। जो भी शहर के विकास कार्य में आड़े आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version