शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला सरपंच पति का ये वीडियो पुलिस दावों की पोल खोलता नजर आ रहा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोशल मीडिया पर परवान चढ़ी एक दोस्ती अचानक शादी के झांसे में तब्दील हो गई लेकिन इसके पहले ही वह अपने नापाक इरादों को अंजाम दे चुका था। दरअसल, हम बात कर रहे है इंदौर के तेजाजी नगर की जहां एक सरपंच पति ने फेसबुक के जरिये एक महिला के साथ दोस्ती बढ़ाई और उसके बाद उससे शादी का वादा किया। इस बीच सरपंच पति महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और जब महिला ने शादी की बात की तो वो इंकार करने लगा। लिहाजा, महिला ने चार दिन पहले तेजाजी नगर पुलिस थाने की शरण ली और सरपंच पर दुष्कर्म के आरोप लगाकर उसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच पति विजय बिनौलिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

इधर, महिला की शिकायत की जानकारी जैसे ही आरोपी सरपंच पति को लगी तो वो मौके से फरार हो गया। इधर, तेजाजी नगर पुलिस का दावा है कि आरोपी सरपंच पति विजय बिनौलिया की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। तेजाजी नगर थाना प्रभारी आर. डी.कानवा के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

इधर, पुलिस के दावों से इतर सरपंच पति के तेजाजी नगर में ही होने के वीडियो भी सामने आ रहे है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस वीडियो के आधार पर क्यों नही सरपंच पति को जल्द गिरफ्तार कर रही है लिहाजा, सवाल कई उठ रहे है जिसके जबाव भी आने वाले समय मे पुलिस को ही देना होंगे।

Exit mobile version