शहर मे 24 घंटे में हुई दो हत्या अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर की युवक की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इन्दौर में लगातार दूसरे दिन भी हत्या की वारदात सामने आई है। रेसीडेंसी एरिया में पुलिस अफसरों के बंगलों से महज कुछ दूरी पर अज्ञात आरोपियों ने कपिल मेव निवासी मूसाखेड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त कपिल अपने दोस्त हरीश परमार और पंकज के साथ आकाशवाणी केंद्र के पास बैठा था।पुलिस को मौके से ताश पत्ती ओर कुछ शराब की खाली बोतले भी मिली है अभी हत्या का कारण स्पष्ठ नही हो पाया है पुलिस मृतक के साथ बैठे दोस्तो से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

देश मे स्वछता में नंबर 1 का तमगा लाने वाला इन्दौर बना आपराधो का शहर…24 घंटे में हुई दो हत्या….बेख़ौफ़ बदमाश ने की युवक की हत्या…काल सांसद मीले थे आईजी से… अपराधों को लेकर की थी चर्चा….पुलिस आई बैकफ़ुट पर…..जी हां मख्यमंत्री शिवराज सिंह के सपनों का शहर बना लूट,डकैती हत्याओ का शहर
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के आकाशवाणी के पास कल रात कपिल मेव नाम के युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है । कपिल के गले पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया ।पुलिस को मौके से ताश पत्ती ओर शराब की खाली बोतले भी मिली है । बताया जा रहा है कि कपिल अपने दोस्तों के साथ वहा बैठा था तभी उससे मिलने एक कुछ युवक आये थे उन्ही में से एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया है । कल भी मल्हारगंज क्षेत्र में पान की दुकान चलाने वाले पिंटू की हत्या कर दी गई थी । जिसका एक बदमाश अभी भी फरार है ।पिछले महीने विजय नगर क्षेत्र में शराब कारोबारी के सिंडिकेट ऑफिस में हुए गोलीकांड के बाद शहर में अपराधों के ग्राफ में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है । क्योंकि तमाम ढिंढोरा पीटने के बाद भी पुलिस अब तक मुख्य आरोपी हेमू ठाकुर को नहीं पकड पाई है…जबकि कल ही इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी बढ़ते अपराधों को लेकर आईजी से मिले थे और सुझाव दिया था कि आईजी डीआजी को सड़क पर अपराधों को नियत्रण करे..लेकिन देर रात हुई हत्या ने पुलिस की ही कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है,

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतक के दोस्तो के बयान ले रही है ताकि हत्या कि असल वजह का पता लगाया जा सके वही हत्या के बाद से आरोपी फरार है।

Exit mobile version