गरीब और बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कोरोना संक्रमण काल में प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक संकट से गुजर रहा है खास तौर पर वे लोग जो लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करते हैं या मजदूरी करते हैं उन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। इसी को देखते हुए इंदौर की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा गरीब और बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है,

निर्धन परिवार की बच्चियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है और प्रशिक्षण के दौरान भी उन्हें पारिश्रमिक दिया जाता है संचालिका का कहना है कि हम निर्धन बस्तियों में जाकर वहां से बच्चियों को अपने ब्यूटी पार्लर मैं लाकर उन्हें सिखाने का कार्य कर रही है,गौरतलब है कि अभी तक ब्यूटी पार्लर संचालिका जिनि देवलिया ने करीब 500 निर्धन बच्चियों को ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग दी जा चुकी है साथी ट्रेनिंग ले रही बालिकाओं को शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है

वही प्रशिक्षण ले रही छात्राओं का कहना है कि यह एक सकारात्मक कदम है हमारे माता पिता दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट के चलते हमें भी यह कार्य करने पर मजबूर होना पड़ा था लेकिन इस बात की खुशी है की हम यह ट्रेनिंग लेने के बाद अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय या नौकरी कर सकेंगे

Exit mobile version