व्हाट्सएप हैक कर चैटिंग की, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर किया ब्लैकमेल और फिर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में एक और लव जेहाद मामला सामने आया हे जिसमे 18 साल की एक युवती ने बचपन के दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाकर दबाव बनाते हुए धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। आरोपी फारुकी ने छात्रा की मां का वाट्सएप भी हैक कर लिया था। वह युवती के साथ खींचे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाईल जप्त कर जांच शुरू कर दी हे…..  

इंदौर के लसूड़िया थाना छेत्र में एक लोव जेहाद का मामला सामने आया हे जहा 18 साल की एक युवती ने बचपन के दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाकर दबाव बनाते हुए धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है।लसूड़िया थाना पुलिस ने बताया कि युवती की धार रोड लाबरिया भेरू में रहने वाले फरदिल फारुखी से दोस्ती थी।युवती व आरोपी दोनों साथ पढ़े थे। 9 वीं कक्षा के बाद फरदिल ने पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन दोनों एक-दूसरे से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत करते रहे।कुछ महीनों बाद फरदिल ने युवती की मां के वाट्सएप अकाउंट का लॉगइन और पासवर्ड पता कर लिया और वाट्सएप नंबर बदलकर खुद के नंबर से चलाने लगा। बाद में युवती को पता चला तो फारुखी ने माफी मांगते हुए समझौता कर लिया। दोनों के बीच वापस बातचीत शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि फरदिल ने उसे बुलाकर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना लिया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा।

दरअसल आरोपी फरदिल फारुकी पहले छात्रा के साथ पढ़ता था। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह छात्रा के संपर्क में था और उससे बातचीत भी करता रहा था। इसके बाद आरोपी छात्रा से फिर मिलने जुलने लगा। कुछ समय बाद आरोपि ने स्कीम-78 में ही एक कैफे पर मिलने बुलाया और छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में फोटो व वीडियो बना लिया। उसने छात्रा पर शादी का दबाव बनाया और कहा तुझे धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। छात्रा के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिए।फिलहाल पुरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे…..

Exit mobile version