वार्ड 33 में पूर्ण वेक्सिनेशन होने पर बीजेपी के महासचिव द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को शॉल श्रीफल भेंट किए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में वेक्सिनेशन महा अभियान के तहत शहर के 15 से 20 वार्ड 95% वेक्सिनेशन किया जा चुका है इसी कड़ी में विधानसभा दो के वार्ड 33 में शत प्रतिशत वेक्सिनेशन होने पर बीजेपी के महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को शॉल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन माना है

इंदौर शहर शुरू से ही अपनी अनोखी कार्यशैली जे लिए जाना जाता है चाहे वह स्वच्छता से लेकर महामारी में आम जनमानस की सेवा कार्य हो इसी कड़ी में वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत शहर के कई वार्डों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य अंतिम दौर में किया जा रहा है विधानसभा 2 के वार्ड नंबर 33 में सत प्रतिशत वैक्सीनेशन होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का अभिवादन समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शाल श्रीफल देकर उनका आभार माना है कार्यक्रम के मौके पर उनका कहना था कि वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस द्वारा कई ब्रह्मक जानकारियां फैलाई जा रही है लेकिन कांग्रेस को समझना चाहिए जनहित के कार्यों में राजनीति नहीं करना चाहिए राजनीति के कई और भी मायने हैं शहर में तो ठीक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई ब्रह्मक जानकारी यो के कारण वैक्सीनेशन काफी धीमी गति से चल रहा है

Exit mobile version