इंदौर की सबसे व्यस्त ओर प्रदेशभर में प्रसिद्ध चाट-चौपटियो में से एक 56 दुकान चौपाटी है जहाँ मंगलावर रात इंदौर पुलिस ने एक विशेष सर्चिंग अभियान चलाया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंदौर पुलिस ने ये अभियान 56 दुकान चौपाटी पर चलाया है पुलिस के इस विशेष चेकिंग अभियान में तीन थानों का पुलिस बल तुकोगंज, पलासिया और एमजी रोड थाने का बल शामिल था।इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों ओर संदिग्ध लोगो को मद्देनजर रखते हुए 56 दुकान पर मौजूद युवाओ के साथ-साथ अन्य लोगो के बैग्स ओर अन्य सामानों की तलाशी ली।पुलिस ने सभी लोगो के आईडी कार्ड्स भी चैक किये वही परिवार के साथ 56 दुकान आए लोगो को पुलिस ने बिल्कुल भी परेशान नही किया।पुलिस के साथ इस चेकिंग अभियान में तीनों थाना क्षेत्रों का महिला बल और तीनों थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी कमलेश शर्मा तुकोगंज थाना,टीआई ड़ीवी नागर,एमजी रोड थाना और संजय सिंह बैस,पलासिया थाना बल के साथ मौजूद रहे।


