रालामंडल के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ले ली बाइक सवार की जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में कल शाम एक कंटेनर ने एक अधेड़ की जान ले ली मृतक मोटरसाइकिल पर सवार था वह किसी काम से घर से निकला था तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सुरेश पिता देवीलाल पाटीदार निवासी तिल्लोर बुजुर्ग है सुरेश खेती – बाड़ी के साथ ही मजदूरी करता था

वही जांच अधिकारी ने बताया कि कल शाम वह अपने मोटरसाइकिल से घर से किसी काम से निकले थे रालामंडल के नजदीक कंटेनर वाले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया वही आसपास के कुछ लोगों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है

Exit mobile version