इंदौर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं इसे जीआरपी पुलिस में लाखों रुपए की लोहे की जालियां चोरी हो रही थी मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपए की लोहे की जालियां बरामद की है।
इंदौर जीआरपी पुलिस ने ऐसे चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो रेलवे का माल लंबे समय से चुरा रहे थे आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए की लोहे की जालियां जीआरपी पुलिस ने बरामद की है जो उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर से ही चुराई थी जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से ऐसी चोरियों को अंजाम दे रहे थे पकड़े गए आरोपीयो का नाम सोनू व सुनील है जो कि शराब के आदी हैं वह अपना शौक पूरा करने के लिए रेलवे का माल चुरा रहे थे आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 5 क्विंटल से अधिक की लोहे की जालियां बरामद की गई है जिनकी कीमत लाखों रुपए है फिलहाल इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है
