75 वें स्वतंत्रता के अवसर पर भागीरथपुरा क्षेत्र के रहवासियों और स्कूली बच्चों ने एम आर 4 रोड़ पर किया वृक्षारोपण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

75 वें स्वतंत्रता के के अवसर पर भागीरथपुरा क्षेत्र के रहवासियों और स्कूली बच्चों ने धरती का सौंदर्य करने के उद्देश्य से एम आर 4 रोड़ पर हज़ारों की संख्या पौधे लगाए।

दिनों दिन इंदौर शहर में कम होते जा रहे वृक्षों के कारण पर्यावरण से साथ साथ धरती पर गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं बारिश को आमंत्रित करने वाले पेड़ों की संख्या भी घटती जा रही है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्रमांक 1 के भागीरथपुरा स्थित एम आर 4 रोड़ पर आसपास के रहवासियों ने जनभागीदारी और नगर निगम के सहयोग से हज़ारों की संख्या में पौधे लगाए। पौधे लगाने का जुनून ऐसा था कि महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पौधे लगाने पहुंच गए। साथ ही एनएसएस और एसीसी के कैडेट्स ने भी पौधारोपण में सहयोग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर लालवानी ने इस अवसर एक पौधा भी लगाया और उपस्थित लोगों को पौधों का संरक्षण करने और इंदौर शहर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

Exit mobile version