रीगल तिराहे स्थित डीआईजी कार्यलय पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगने की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रीगल तिराहे स्थित डीआईजी कार्यलय पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगने की कोशिश की । इस दौरान मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने ततपरता से युवक से पेट्रोल की बोटल छीनकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया । दरसअल गुरुवार को पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाला शकील पेट्रोल से भरी बॉटल लेकर डी आई जी ऑफिस पहुंचा ,,और रोते हुए खुद पर पैट्रोल डाल लिया,, तेजी से हुई इस घटना को जब मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने देखा तो युवक से पेट्रोल और माचिस छीनकर उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया । बहरहाल पीड़ित शकील को भाई गब्बर और भाभी नाजिया पिछले कई दिनों से पीट रहे है जिससे पीड़ित शकील के दांत भी टूट गए थे जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस में करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । बहरहाल मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस अब मामले की जांच कर रही है,,

Exit mobile version