राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र मे फरियादी के दो बकरे चोरी हो गए.चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी और डकैती की घटनाएं तो सामने आ रही हैं. लेकिन बकरा चोरी की घटना का पहला मामला सामने आया हे इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बद्री बाग में सामने आया है. जहां एक फरियादी के दो बकरे चोरी हो गए.चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.सीसीटीवी के आधार पर ही फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है.अब पुलिस सीसीटवी फिटेज के आधार पर बकरा चोरो की तलाश कर रही हे……. 

इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हे जहा ईद के पहले बकरा चोर दो बकरो को चुराकर ले गए घटना इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बद्री बाग की है. बद्री बाग में रहने वाले एक फरियादी के घर में दो बकरे बंधे हुए थे. देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर पर दबिश दी और घर के अंदर बंधे दोनों बकरों को चुराकर फरार हो गए. फिलहाल बकरों को चुराते हुए दोनों बकरा चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. सीसीटीवी के आधार पर ही फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है. वहीं पुलिस भी सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोरों और गाड़ी नंबर के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है.

देखिए बकरा चोर कैसे बकरो को चुराते हे चोर फरियादी के घर में पहले दाखिल होते हैं फिर मेन गेट को खोलकर घर के अंदर एंट्री लेते हैं. इसके बाद वहीं पर बंधे दो बकरों को अपने साथ लेकर दूर खड़ी कार में बिठा कर फरार हो जाते है.इस पूरी घटना को उन्होंने 3 से 4 मिनट में अंजाम दिया.फरियादी जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर बंधे दो बकरे गायब है .इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो अज्ञात चोर नजर आए जो बकरे को चुराते हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर पुलिस से शिकायत की है.आपको बता दे की 21 जुलाई को बकरीद है. बकरीद देश के साथ-साथ इंदौर में बड़ी ही धूमधाम से मुस्लिम समाज के लोग मनाते हैं..

Exit mobile version