शराब कारोबारी पर गोली चलाने वाले आरोपियों पर इनाम घोषित आज से निगम करेगी आरोपियों के अवैध मकानों की जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने हेमू ठाकुर चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ सहित अन्य पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया है । वही आज से निगम आरोपियो की अवैध निर्माणों की जांच करेगा उम्मीद है कि जल्द बदमाशो के अवैध निर्माणों पर बोल्डोजर चलेगा । वही पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी जब्त किया है । इस गोलीकांड में सिंडिकेट के दो बड़े नाम चर्चाओं में है जो पूरे गेम में पर्दे के पीछे की खिलाड़ी है पुलिस इनकी भूमिका की भी तलाश कर रही है

शहर में शराब के कारोबार पर कब्जे के विवाद में हुए हमले के बाद पुलिस के हाथ कई घंटो के बाद भी खाली है । सोमवार दिनदहाड़े बेख़ौफ़ लिस्टेट बदमाश इंदौर के सबसे पॉश इलाके में दनादन गोलियां चलकर भाग निकले । पुलिस ने अब दर्जनों मामले से लदे बदमाश सतीश भाऊ , हेमू ठाकुर , चिंटू ठाकुर सहित अन्य पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है । वही पुलिस ने निगम को बदमाशो के अवैध निर्माण के बारे में लिखा है । निगम की गैंग कल से बाणगंगा सहित अन्य क्षेत्रों में फैले चिंटू ओर हेमू के अवैध साम्राज्य ओर सतीश भाऊ के इंदौर के कई क्षेत्रों में फैले निर्माणों की जानकारी इक्कठा कर जल्द बोल्डोजर चलने की तैयारी करेगी ।

सूत्रों की माने तो इस पूरी घटना के पीछे के किरदार सिंडिकेट के जुड़े दो बड़े नाम है जो पूरे गेम के रचियता है । दोनों ने ही पूरी प्लानिग करके गेम जमाया था । उसमें एक आज सुबह ही इंदौर से बाहर गया था जबकि दूसरा मीटिंग में शामिल था । अगर पुलिस इसमे सही दिशा में काम करे तो शराब कारोबार पर कब्जे का बड़ा खेल सामने आ सकता है ।

Exit mobile version