मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मोबाइल लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया है।

दरअसल विज्ञान नगर में रहने वाले अविनाश सेन से केसरबाग रोड पर तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था, जिसकी शिकायत फरीयादी ने अन्नपूर्णा थाने पर की थी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। जिस वाहन से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, उसी बाइक की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहंुची। हालांकि पुलिस को देख दो बदमाश बाइक से उतरकर भागने लगे, तभी पीछा कर पुलिस ने उन्हे धरदबोचा। इसके साथ बाइक सवार बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ाए आरोपियों के नाम शुभम, गोलू और मुकेश है। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल लूट की वारदात करना कबूली। पुलिस ने आरोपियों से लूट का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

Exit mobile version