मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे के दौरान कई कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सभा गृह में पुलिस प्रशासन, सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई बैठक में असामाजिक तत्वों से लेकर अन्य कई अपराधिक मामलों पर चर्चा कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए…।
इंदौर मैं पिछले दिनों जहरीली शराब कांड ड्रग्स माफिया सहित असामाजिक तत्वों द्वारा देश विरोधी नारों के कारण शहर पूरी तरह से देश सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम सामने आने के बाद स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इंदौर पहुंच कर पुलिस विभाग प्रशासन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेना का समय निकालना पड़ा बैठक के पत्रकार से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री का कहना था अधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि सज्जनों के लिए फूल की तरह कोमल और गुरुजनों के लिए कठोर बने ताकि प्रदेश में अपराधिक घटनाएं पनपना सके चाहे वह अवैध जहरीली शराब ड्रग्स भूमाफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जहरीली शराब को लेकर जल्द ही नया कानून लाने जा रहे हैं यदि बात की जाए इन सार्वजनिक कार्यक्रमों में देश विरोधी नारियों की तो उनका कहना है कि किसी भी जाति धर्म का व्यक्ति इस प्रदेश का अपना है लेकिन यदि वह देश विरोधी नारे लगाता है यह देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह पी एफ आई जैसे असामाजिक संगठन क्यों ना हो उन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का इंदौर में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के साथ बैठक की सूचना मिलते ही प्रदेश के डीजीपी व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा स्वयं इंदौर पहुंचे और बैठक में भी सम्मिलित हुए इस दौरान पुलिस विभाग के डीजीपी विवेक जौहरी का कहना था कि पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है किसी भी तरह के अपराधी को बख्शा नहीं जा रहा है यदि प्रदेश में कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह की कोई अराजकता फैल आता है तो उसपर लगातार कार्रवाई की जा रही है
