गूगल पर एसीसी सीमेंट का विज्ञापन सीमेंट देखकर ऑर्डर करना मेडिकल फैक्ट्री के संचालक को भारी पड़ गया । ऑनलाइन ठगी करने वालों ने पालदा क्षेत्र के फेक्ट्री संचालक को ढाई लाख से अधिक की चपत लगा दी। शिकायत के बाद थाना भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गूगल का उपयोग अक्सर जानकारियां लेने के लिए किया जाता है लेकिन इस पर मिली कुछ जानकारियां आपकी जेब और बैंक खाता खाली कर सकती है। कुछ ऐसे ही घटना इंदौर के पालदा क्षेत्र में मेडिकल फैक्ट्री संचालन करने वाले सागर अग्रवाल के साथ घटी। सागर को अपनी फैक्ट्री में निर्माण कार्य के लिए सीमेंट की आवश्यकता थी। सागर ने गूगल पर एसीसी सीमेंट का विज्ञापन देखने के बाद दिए गए नंबर पर ढाई लाख से अधिक कीमत की सीमेंट बुक कराई थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब सीमेंट की डिलीवरी नहीं हुई तो सागर ने उन्ही नंबरों पर फिर से कॉल किया तो वह बंद मिले। नंबर बंद मिलते सागर को यह समझ आ गया कि वे ठगी का शिकार हो गए है। एसीसी सीमेंट के अधिकृत डीलर से संपर्क करने के बाद जब यह बात स्पष्ट हो गई कि सागर के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है तो सागर ने इसकी शिकायत थाना भवरकुआं में दर्ज कराई ।
