सरकारी अस्पताल एम वाय में एक बार फिर महिला मरीज के साथ हुई छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एम वाय अस्पताल में एक बार फिर से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। वैसे तो ये अस्पताल हमेशा चाचाओं में रहता है ताजा मामला महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का है।दरअसल,अस्पताल में एक महिला मरीज डायलेसिस कराने के लिए आई थी। लेकिन यहां जांच के दौरान अस्पताल के ही कर्मचारी ने महिला मरीज के साथ अश्लील हकरत को अंजाम दिया है। हालाकि,अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन पूरा मामला अस्पताल अधिक्षक संज्ञान में है। अस्पताल के प्रबंधन के मुताबिक छेड़छाड़ से जुड़ी शिकायत मिली है। लेकिन इस घटना को अस्पताल के नहीं बल्की बारही व्यक्ती ने अंजाम दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला मरीज के परिजनों ने मौखिक शिकायत की है। लिखित में आवेदन मिलने पर पुलिस में भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

Exit mobile version