इंदौर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर , उज्जैन संभाग के आला पुलिस और प्रसाशनिक अफसरों की क्लास ली।इस दौरान उन्होंने अफसरों को तीखे तेवर और सख्त लहजे में कहा कि हालिया दिनों में हुई घटनाएं बर्दाश्त नही की जाएगी।इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही इन्हें बढ़ावा देने वालो पर सख्ती की जाएगी। और मैं मुख्यमंत्री ने नए कानून बनाने के बाद कहीं इस में अपराधियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही है।
इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था को सख्त करने की हिदायत दी है… गौरतलब है कि इंदौर के चुड़ीवाले पिटाइकाण्ड के अलावा हाल ही के दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई है जिसने साम्प्रदयिक रूप ले लिया।इन घटनाओं को सीएम ने गम्भीरता से लेते हुए आज इंदौर के ब्रियलन्ट कन्वेंशन सेंटर में एक बैठक बुलाई जिसमे इंदौर उज्जैन संभाग के अफसरों के अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी विवेक जौहरी सहित पुलिस के अन्य आलाअधिकारियों भी उपस्थित रहे… कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए सख्त लहजे में कहा कि अपराधी समाज और देश के दुश्मन हैं किसी कीमत पर इनको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सीएम ने यह भी कहा कि खासकर नकली या फर्जी या अवैध शराब बनाने वाले या उसका व्यवसाय करने वालों के खिलाफ शिवराज सिंह सरकार सख्त और कठोर कार्यवाही करेगी साथ ही एक नया कानून बनाने की घोषणा भी इंदौर में मुख्यमंत्री ने की जिसमें संखित अपराधियों के जड़ से उखाड़ने की बात सीएम ने कही देश विरोधी नारे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे देश के खिलाफ खड़े होने वाले ऐसे लोगों को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा यहां तक की देश के खिलाफ बुरी सोच रखने वालों को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह बात भी मुख्यमंत्री ने इंदौर में कहीं।
डीजीपी विवेक जोहरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छोटी से छोटी घटना पर भी तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थिति को काबू करना और प्रदेश भर में अमन चेन कायम करना इस बात के दिशा निर्देश हमें मुख्यमंत्री ने दिए हैं जिसका पालन करना हमारा कर्तव्य है और प्रदेश विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी हमें हमें मिले हैं जिसको बखूबी अंजाम दिया जा रहा है और आगे भी देंगे यह बात डीजीपी ने इंदौर में पत्रकारों से कही… वही हालिया दिनों में हुई घटनाओं को लेकर जब बीजेपी से सवाल किए गए कि खुफिया तंत्र कहीं ना कहीं कमजोर है तो इस बात से बीजेपी ने इनकार करते हुए कहा कि प्रदेश का खुफिया तंत्र काफी मजबूत है और बेहतर काम कर रहा है साथ ही इंदौर में पुलिस विभाग में बदलाव को लेकर पूछने पर डीजीपी ने कहा कि अभी कोई बदलाव नही होगा।
