मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा इंदौर और उज्जैन संभाग के पुलिस अधिकारियों की ली जाने वाली बैठक में पुलिस से सबंधित अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ जिले में हुए कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
इंदौर और उज्जैन संभाग के पुलिस के आला अधिकारियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा चर्चा की जाना है। इंदौर जोन के आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार कानून व्यवस्था की उच्च स्तर पर हमेशा समीक्षा बैठक की जाती है, लेकिन इस साल कोविड के कारण बैठक समपन्न ना हो सकी। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री की आतिथ्य में हो रही बैठक में पुलिस से सबंधित अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही जिले में हुए कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।
