मामूली विवाद के बाद तीन लड़कों ने एक युवक के घर के बाहर किया फायर,पुलिस जांच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरा नगर इलाके में रविवार मामूली विवाद के बाद तीन लड़कों ने एक युवक के घर के बाहर गोलियां चलाई वही फरियादी रौनक पिता मनीष उपाध्याय निवासी सुखलिया की शिकायत पर आरोपी संस्कार वैष्णव, पीयूष यादव उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वही बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच में एक ऐप को लेकर विवाद हुआ था । यह विवाद इतना बढ़ा कि संस्कार वैष्णव अपने साथियों को लेकर रौनक के घर पहुंचा और वहां हवाई फायर कर डाले। हवाई फायर की वजह से इलाके में दहशत फैल गई। थी। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। बताया जा रहा है आरोपी रसूखदार परिवार से जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version