कुछ ही घंटों में चाकू की नोक पर लूट करने वाले चारों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने कुछ ही घंटों में चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल बीती रात कुछ आरोपियों द्वारा एक ऑटो चालक के साथ चाकू मारकर लूट करने की घटना की शिकायत कंट्रोल रूम पर पहुंची जिसके बाद आनन-फानन में कंट्रोल रूम द्वारा तेजाजी नगर थाना को इत्तला किया गया कुछ ही देर बाद से यही नगर पुलिस ने चार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया । एडिशनल एसपी शशिकांत ने बताया देर रात को राउ चौराहे के आसपास 4 युवक ऑटो में बैठ कर आ रहे थे, जिसके बाद टॉयलेट का बहाना कर आरोपियों ने ट्यूब कॉलेज के पास ऑटो को रुकवाया और चाकू मारकर चालक से पैसे और ऑटो छीन कर आरोपी फरार हो गए..इसकी सूचना जैसे ही कंट्रोल रूम के माध्यम से थाने पर सूचना पहुंची.. थाने से घेराबंदी कर हुलिये के आरोपियों को पकड़ा गया… कब्जे से चाकू और लूटे हुए पेसे पकड़े गए …आरोपी मोहित, रितिक शकील भूरी टेकरी के रहने वाले हैं।

हालांकि दो आरोपी पहले से आदतन अपराधी हैं। पिछले दिनों हुई अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version