मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस कर्मियों को कार्यवाहक अधिकारी के रूप में पदोन्नत करने का निर्णय लिया जिसके बाद इंदौर जोन में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कार्यवाहक अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए कुछ पुलिसकर्मियों को इस पदोन्नति का काफी लंबे समय से इंतजार था हालांकि कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो कार्यवाहक पदोन्नति नहीं लेना चाहते हैं। आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार कार्यवाहक पदोन्नति नहीं लेने का मुख्य कारण सेवानिवृत्ति में बचा कम समय है इसके साथ ही पारिवारिक कारणों के चलते कुछ पुलिसकर्मी अन्य जिलों में ड्यूटी करने के लिए नहीं जाना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने कार्यवाहक पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया है। यदि इस तरह के आवेदन उनके पास आते हैं तो उक्त पुलिसकर्मी की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
