मध्यप्रदेश में दो दिवसीय महा वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीबन 449 सेंटर निर्मित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में दो दिवसीय महा वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के साथ ही इंदौर शहर में मां वैक्सीनेशन के तहत 1 लाख 90 हजार शहरवासियों का 449 सेंटरो के माध्यम से वेक्सिनेशन किया जायेगा यह सेंटर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है…।

बता दे पिछले कुछ माह पहले मां वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था जिसके तहत लाखों लोगों को शहर में वैक्सीनेशन करने के बाद प्रथम स्थान इंदौर शहर ने प्राप्त किया था इसी कड़ी में महा वैक्सीनेशन पार्ट 2 की तैयारी को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीबन 449 सेंटर निर्मित किए गए हैं इन सेंटरों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय महा वैक्सीनेशन अभियान के तहत 190000 जिला स्तर पर वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है यह वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रथम व दूसरा डोज के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष सेंटर निर्मित किए गए हैं जहां पर गर्भवती महिलाएं सुविधा पूर्वक पहुंचकर अपना वैक्सीनेशन का टीका लगवा सकती हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता जिला पंचायत के कार्यकर्ता सहित क्राइसिस कमेटी के सदस्य घर-घर दस्तक देकर वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन से कवर किया जा सके

Exit mobile version