अदम्य साहस और बलिदान की प्रतिमूर्ति, स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले महान क्रांतिकारी व देशभक्त शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 115 वी जयंती के अवसर पर इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 के भाजपा पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः 8:00 बजे भारी बारिश में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की l
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री जयदीप जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री महेश चौधरी, भाजपा नेता श्री सुभाष परमार , पार्षद राजेश चौहान व श्रीमती ज्योति तोमर , भाजपा मंडल महामंत्री श्री पंकज मूंदड़ा व श्री पवन सुराणा, श्री नितिन मालू , श्री राजेश मानवत, श्री महेश जायसवाल, श्री कमल राठौर, श्रीमती गायत्री जांगड़े सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
