शहर में एक युवक को बकरा ईद पर घर से बिना बताएं दोस्तों के साथ घूमने जाना महंगा पड़ गया। दरअसल युवक ईद की रात घर से दोस्तों के साथ देवास घूमने चला गया था। जहां से लौटने के दौरान उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
दरअसल खजराना इलाके में रहने वाला मृतक आसिफ पिता लतीफ निवासी हिना कॉलोनी खजराना ईद के दिन दोस्तों के साथ घूमने देवास गया था, रास्ते में हादसा हो गया और उसकी जान चली गई । परिजनों के अनुसार आसिफ अपने दोस्तों के साथ कल ईद पर घूमने निकला था। लसूडिया इलाके में टोल टैक्स के नजदीक उसका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में आसिफ की जान चली गई बताया जा रहा है उसका दोस्त भी घायल हुआ है।


