भवरकुआं थाना क्षेत्र में ऑनलाईन ट्रांसेक्शन के माध्यम से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। करीब 20 आवेदकों ने इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।
भवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले कुलदीप नामक फरियादी और 19 अन्य फरियादियों न शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020 में ऑनलाईन ट्रांसेक्शन के माध्यम से सभी के साथ अलग-अलग फ्रॉड किए गए हैं। फरियादियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी की राशि करीब 5 लाख रुपए है। वहीं इस तरह के मामले में पुलिस को लगातार आवेदन भी प्राप्त हो रहे हैं।
