बांग्लादेशी महिला को महिला थाना पुलिस उसके देश पहुंचाएगी ,वतन वापसी को लेकर महिला सहमी हुई नजर आई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआईजी थाना क्षेत्र में हुए अपराध से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी महिला को अब महिला थाना पुलिस उसके देश पहुंचाएगी। इसके लिए सोमवार को पुलिस टीम कलकत्ता के लिए रवाना होगी।

वर्ष 2014 में एमआईजी पुलिस ने एक अपराध के मामले में बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जिला जेल में बंद थी। सजा पूरी होने के बाद उसे 24 जुलाई को रिहा कर दिया गया था और वह अब तक महिला थाने में रह रही थी। इसके बाद से ही पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे बांग्लादेश भेेजे जाने को लेकर पत्राचार किया जा रहा था। सहमति से मिलने के बाद 21 अगस्त को उसके देश भेजा जाएगा। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार 21 जुलाई को पुलिस टीम महिला को लेकर कलकत्ता के लिए रवाना होगी। जहां कागजी कार्रवाई के बाद उसे उसके वतन भेज दिया जाएगा।

Exit mobile version