विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी इकाई मातृशक्ति द्वारा लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में आज कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर लव जिहादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।
लगातार बढ़ रही लवजिहाद की घटनाओं के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति इकाई द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने नारे लगाए की फूल नहीं चिंगारी हैं हम भारत की नारी हैं। हिंदू बहनों के सम्मान में हम सब हैं मैदान में। महिलाओं ने दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला के नेतृत्व में एडीएम पवन जैन को ज्ञापन देकर कहा कि लव जिहादियों के खिलाफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के साथ ही कड़ी कार्यवाही की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। महिलाओं ने हाल ही में घटित कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उक्त घटनाओं के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा महाला ने कहा कि हिंदू महिलाओं में और बालिकाओ में संस्कारों की कमी नहीं है। लेकिन वर्ग विशेष के लड़कों द्वारा अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया जाता है। इसके खिलाफ दुर्गा वाहिनी की सभी बहने बाहर आएंगी।
एडीएम श्री पवन जैन ने कहा कि राष्ट्र वाहिनी द्वारा दिए गए ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र वाहिनी की महिलाओं ने कुछ घटनाओं का जिक्र किया है जिन पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उपयुक्त कार्यवाही करेगा।
