मंगलवार को जेल प्रहरी बुनियादी परिक्षण सत्र के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन पीटीसी ग्राउंड में हुआ। जिसमें 30 महिला जेल प्रहरियों ने शपथ ली। दीक्षांत परेड समारोह में जेल प्रहरियों द्वारा साढ़े पांच माह में दी गई ट्रेनिंग का डेमो भी दिया। इस मौके पर महानिदेशक जेल अरविंद कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रप्रशिक्षण अनुराधा शंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जेल की नौकरी करना महिलाओं के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होता है इसलिए इस क्षेत्र में महिलाएं अपनी रुचि कम ही रखती है इस सोच को रखते हुए इंदौर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्रप्राप्त कर 30 महिला जेल प्रहरी आसपास के जिलों की जेलों में सुरक्षा की कमान संभालेंगी। इसी के चलते मंगलवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमे 30 महिला जेल प्रप्रहरियों ने शपथ ग्रहण की। दीक्षान्त समारोह के जेल पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार एवं विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण अनुराधा शंकर मुख्य रूप से उपस्थित रही।
दीक्षांत समारोहके दौरान जेलप्रप्रहरियों द्वारा ट्रेनिंग के द्वौरान दिए गए प्रशिक्षण को साहसिक कार्यक्रम प्रके रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों पीटीसी परिसर में पौधारोपण भी किया गया
दीक्षांत समारोह में आए महानिदेशक जेल अरविंद कुमार ने कहा, कि जेल प्रहरियों को दिया गया प्रशिक्षण जेल व्यवस्था में अहम रोल निभाएगा। इसके साथ ही उन्होने बताया शासन की नीति के अनुसार अब जेल भर्ती में 30 प्रतिशत महिला अधीक्षक और महिला जेल प्रहरी के आरिक्षत है। ऐसे में बढ़चढ़ महिलाएं उक्त सेवा आने में दिलचस्पी दिखा रही है। इसके साथ उन्होने जेल मेन्यूल को नए सिरे से तैयार करने की बात भी कही।
