शहर में बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ी है। हर दिन एक्सीडेंट में मौत होने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को एक मामला इंदौर के गांधी नगर थाने पर दर्ज हुआ है। जहां एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई।
दरअसल इंदौर में दुर्घटनाएं बढ़ने का एक कारण बढ़ती ट्राफिक की अव्यवस्था भी मानी जा रही है लेकिन यह मामला इंदौर से गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां रात की समस्याएं कम ही सामने आती है परिजनों का कहना है कि युवक इंदौर में ढोलक बजाने का ऑर्डर लेकर आया था जो काम खत्म करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था जिसकी रास्ते में दुर्घटना से मौत हो गई।
