एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर भाग खड़ा हुआ। थाना प्रभारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कीम नंबर 151 में रहने वाली संध्या नामक महिला मंदिर के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर महिला के गले से चेन झपटी और भाग खड़ा हुआ। महिला ने घटना की जानकारी थाने पर दी। एरोड्रम थाना प्रभारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है वही बाइक के आधार पर भी बदमाश की तलाश की जा रही है।
